चंपावत- उत्तराखंड के चंपावत जिले से दुखद खबर सामने आई है यहां सीमांत क्षेत्र के ग्राम नीड़ में एक 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। राजस्व विभाग, पुलिस व एसडीआरफ की टीम ने बमुश्किल उसे खोजा। देर रात उसे उसके घर लाया गया। जहां से एंबुलेंस 108 के माध्यम से उसे मंच के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आज उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसने इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। घटना से मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है।
तहसीलदार ज्योति धपवाल व ग्राम प्रधान रमेश राम ने बताया कि 17 वर्षीय दीपक राम पुत्र हयात राम अपने परिवार की दो महिलाओं के साथ शुक्रवार को पास के ही गांव में एक निमंत्रण में जा रहा था। लोहावती नदी पार करते समय उसका पांव फिसल गया और नदी में जा गिरा। तैरना न आने के चलते दीपक नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, राजस्व व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात दीपक को खोज कर नदी से निकाला गया। जहां से उसे एंबुलेंस 108 के माध्यम से मंच स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

ग्राम प्रधान रमेश राम ने बताया कि पुलिस द्वारा दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर है वही स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
