हल्द्वानी से काठगोदाम तक इस बरसात फिर झेलनी पड़ेगी फजीहत, खस्ताहाल सड़क में खुद बचानी पड़ेगी आपको अपनी जान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- मानसून सीजन नजदीक है लेकिन रामपुर से लेकर काठगोदाम तक पिछले कई सालों से चल रहे एनएच चौड़ीकरण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है लिहाजा इस बरसात में भी राहगीरों को फजीहत झेलनी पड़ेगी, 2017 रामपुर से काठगोदाम तक 92 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था, सद्भाव इंजीनियरिंग को यह काम दिया गया, लेकिन उसने भी आधे अधूरे में यह काम छोड़ दिया, जिसके बाद नई कार्यदाई संस्था आई लगभग 3 कंपनियों द्वारा इस सड़क चौड़ीकरण के काम किए जाने के बावजूद 2017 से 2022 यानी 5 साल बीत जाने के बाद भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है, और इसका खामियाजा हर साल दर्जनों लोगों को अपनी जान देकर गांव आना पड़ता है।

वहीं जिलाधिकारी धीराज सिंह का कहना है कि लालकुआं से काठगोदाम तक चल रहे निर्माण कार्य के लिए पूर्व में एनएच और एनएचएआई को बजट जारी किया गया था, लेकिन फिलहाल वह बजट समाप्त हो चुका है। फिलहाल शासन और प्रशासन नई बजट की व्यवस्था कर रहा है। उसके बाद तेजी से सड़कों के निर्माण कार्य होंगे हालांकि 1 सप्ताह बाद मानसून पहुंचने वाला है बावजूद उसके सड़कों के निर्माण कार्य अब तक पूरे नहीं हुए हैं इससे समझा जा सकता है कि बरसात में इन सड़कों का क्या हाल होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें