हल्द्वानी:(बड़ी खबर) जनता की समस्याओं का समाधान का केंद्र बनता IAS दीपक रावत का जनता दरबार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

आयुक्त के जनता मिलन में रामनगर के जिप्सी चालकों को बड़ी राहत, नागरिक समस्याओं का तत्काल समाधान

हल्द्वानी: शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने रामनगर के जिप्सी चालकों के लिए कार्बेट टाइगर रिज़र्व से बाहर के क्षेत्रों में परमिट प्रदान करने की महत्वपूर्ण स्वीकृति दी। रामनगर के लगभग 50 जिप्सी चालकों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए, आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह परमिट केवल रामनगर में कार्बेट टाइगर रिज़र्व से बाहर के क्षेत्रों में जिप्सी संचालन के लिए मान्य होंगे। इस निर्णय से स्थानीय जिप्सी चालकों को नई आजीविका के अवसर मिलेंगे और पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा आयुक्त ने भूमि विवाद, विद्युत, जलसंस्थान, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा, नक्शा सुधार और स्मार्ट मीटरों से बढ़े हुए बिल जैसी विभिन्न नागरिक समस्याओं पर तत्काल सुनवाई की। स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायत पर उन्होंने मुख्य अभियंता यूपीसीएल को डाटा आकलन के निर्देश दिए। सितारगंज के एक भूमि विवाद के मामलों में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर को प्रकरण की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने मौके पर ही अधिकांश मामलों का निस्तारण किया और शेष प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद

जनता मिलन के दौरान देहरादून में 21 से 27 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग चौम्पियनशिप में नैनीताल जिला राइफल एसोसिएशन के पदक विजेताओं ने एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कलाकोटी के नेतृत्व में मंडलायुक्त से भेंट की। चैम्पियनशिप में एसोसिएशन से कुल 32 प्रतिभागियों में से 17 ने पदक जीते। इस अवसर पर आयुक्त ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति तथा जिले का गौरव बढ़ाने की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार

साथ ही कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत, आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने का आदेश दिया। साथ ही आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे भारी वर्षा के दौरान नदियों-नालों और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में न रुकें, अनावश्यक यात्रा से बचें और पर्वतीय मार्गों में असुरक्षित रास्तों से गुजरने से परहेज़ करें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें