हल्द्वानी :दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने कांग्रेस–आरजेडी नेताओं की अभद्र टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने कांग्रेस–आरजेडी नेताओं की अभद्र टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति

हल्द्वानी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष और प्रदेश दायित्वधारी श्री सुरेश भट्ट ने कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता को लेकर अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति में मातृत्व और नारी सम्मान की मूल भावना पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कुसंस्कारों की पाठशाला बड़ी लंबी रही है। और अब आरजेडी उसके साथ शामिल है। बिहार की जनता यह भली भांति समझती है।उन्होंने कहा अभी भी समय है अतिशीघ्र राहुल गांधी व तेजस्वी यादव देश की माताओं बहनों से सिर झुकाकर माफी मांगे अन्यथा उन्हें बिहार की जनता इस लायक भी नहीं छोड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन

उन्होंने इस कृत्य को अत्यंत निंदनीय, अमर्यादित और लोकतांत्रिक मर्यादा का पतन दर्शाने वाला बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता इस प्रकार की नफरत और अपमान की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में हमेशा आगे रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें