नैनीताल: आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल में रजिस्ट्रार के पद पर मोहित जोशी की नियुक्ति की गई है। एरीज की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष एवं इसरो के पूर्व चेयरमैन ए.एस. किरण कुमार के अनुमोदन से उनकी नियुक्ति संपन्न हुई। निवर्तमान रजिस्ट्रार रजनीश मिश्र ने कार्यभार उन्हें सौंप दिया है।मोहित जोशी वर्ष 2008 से एरीज में कार्यरत हैं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में योगदान दिया है, जिसमें देवस्थल स्थित भारत की सबसे बड़ी 3.6 मीटर की दूरबीन परियोजना भी शामिल है। उनकी तकनीकी दक्षता और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें रजिस्ट्रार पद के लिए चुना गया। इसके साथ ही वे पब्लिक आउटरीच, ज्ञान संसाधन केंद्र, आरटीआई, सिविल कार्यों और राजभाषा जैसी समितियों के प्रमुख के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं।मोहित जोशी संस्थान का प्रतिनिधित्व कई प्रतिष्ठित मंचों पर कर चुके हैं। वे कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के समक्ष भी बैठ चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें सप्तऋषि पुरस्कार श्रृंखला के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आर्यभट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नजा ने इस नियुक्ति को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि मोहित जोशी के अनुभव से संस्थान को नई दिशा और गति मिलेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग
उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
सैनिक कभी रिटायर नहीं होता! हल्द्वानी में नितिन नवीन ने जवानों को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात 
