हल्द्वानी : हल्द्वानी में हुई अब तक की बरसात में देवखड़ी नाले में लोगों को बड़ी मुसीबत में डाला है। आज भी सुबह-सुबह हुई मूसलाधार बारिश की वजह से देवखड़ी नाल उफान पर आया और इस नाले में दो कार बहते-बहते बची है।
हल्द्वानी में तड़के सुबह के समय हुई बारिश के चलते एक बार फिर से काठगोदाम क्षेत्र में बहने वाला देवखड़ी नाला उफान पर आ गया था जिसकी चपेट में दो कारें भी आ गई थी, दोनों कार पानी की तेज बहाव में बहने लगी लेकिन नाले के पास प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाए गए बैरकेडिंग में कार फस गई थी, वही आनन फानन में कार में बैठे ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई वही दूसरी कार में सवारी बैठी थी जो तत्काल कार से उतर गई।
यदि नाले के पास बैरकेडिंग नही लगी होती हो दोनो कार नाले में बह जाती, प्रशासन द्वारा लगातार यह चेतावनी और लोगों से अपील की जा रही है कि बरसात के दौरान नदी नाले और रपटो के उफान पर आने के दौरान आना और जाना ना करे लेकिन लोग प्रशासन की अपील और चेतावनी को नहीं मान रहे हैं। और उफनाते नाले के दौरान अपने वाहनों से सड़क पर आना-जाना कर रहे हैं हाल ही में 10 जुलाई को रात भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाला उफान पर था उसी दौरान बुलेट सवार एक युवक सड़क पार कर रहा था जिसमें वह अपनी बुलेट समेत बह गया था,जिसकी बॉडी प्रशासन को चार दिन बाद मिली ऐसे में लोगों को यह ध्यान रखना होगा जब कभी भी बरसात होती है उसे दौरान नदी नाले और रपटे उफान पर रहते है ऐसे आना जाना बिलकुल नहीं करना चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) प्रशासन की छापेमारी, फायर NOC नहीं मिलने पर 5 कोचिंग सील
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भूमि के कुर्रे में विलम्ब होने पर आयुक्त ने नाराज, SDM को किया तलब
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) निजी स्कूलों की मनमानी पर सबसे बड़ा शिकंजा, 1 रुपए में TC, एक्ट्रा फीस वापस करने के निर्देश लागू
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रदेश के विकास विजन को किया साझा
देहरादून : पूरे उत्तराखंड में 28 से तेज बारिश का दौर
उत्तराखंड में बंदरों का आतंक! हमले से बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल से गिरी महिला
उत्तराखंड: दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदलीं
UTTRAKHAND : खुशियां लेकर लौट रहा था परिवार…रास्ते में तेज रफ्तार कैंटर ने सब कुछ बदल दिया
UTTRAKHAND: मामा की बेटी से निकाह किया…गुस्से में मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोद डाला 

