Haldwani News- नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बरतने के बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में बिना rt-pcr नेगेटिव रिपोर्ट, रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग के बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। जबकि प्रशासन और जिला अधिकारी द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि बिना आरटी पीसीआर टेस्ट के जिले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बावजूद इसके लोग बिना कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए बड़ी संख्या में नैनीताल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं लिहाजा पुलिस की मुस्तैदी के चलते बिना परमिशन आने वाले लोगों को मायूस होकर आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 14 जुलाई 2021 को जनपद नैनीताल की सीमाओ से लगे विभिन्न बैरियर (बेल बाबा बैरियर टीपीनगर हल्द्वानी, सुभाष नगर बैरियर थाना लालकुआं, हल्दुआ/मालधन बैरियर रामनगर, गडप्पू बैरियर कालाढूंगी, एम.बी.आर. बैरियर चोरगलिया, क्वारब बैरियर भवाली) के माध्यम से जनपद नैनीताल की सीमा में प्रवेश करने वाले कुल 592 वाहनों मै सवार 2142 व्यक्तियों की चेकिंग की गई। जिनमें से कोविड-19 टेस्ट (आरटीपीसीआर/रैपिड एंटीजन टेस्ट) कराकर ना आने वाले 88 वाहनों में सवार कुल 318 यात्रियों को जनपद की सीमाओं से वापस भेजा गया तथा जनपद की सीमाओं में कुल 504 वाहनों सहित 1824 यात्रियों पर्यटकों को प्रवेश दिया गया है।
अपील- जनपद नैनीताल भ्रमण पर आने वाले समस्त यात्रियों/पर्यटकों से अनुरोध है कि नैनीताल भ्रमण से पूर्व स्वयं की कोविड-19 से संबंधित टेस्ट अवश्य कराएं एवं भ्रमण के दौरान कोविड-19 संबंधी रिपोर्ट पुलिस/स्वास्थ्य विभाग की चेकिंग के दौरान दिखाकर सहयोग करें और अपनी यात्रा को सुखद बनाएं साथ ही कोरोना महामारी की चेन तोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं 
