- 75 वर्षीय आमा बेटे संग थाने पहुंची बोली-बहू ने जीना हराम कर दिया
हल्द्वानी : कमलुवागांजा में रहने वाली 75 साल की लीला अपनी बहू की प्रताड़ना से परेशान हो चुकी हैं। शनिवार को वह बेटे को लेकर मुखानी थाने पहुंचीं। उनका कहना है कि बहू ने जीना हराम कर दिया है। एक दिन पहले बहू ने उनके व बेटे के कुपड़े जला दिए। खाना शौचालय में डाल दिया। अब उन्हें घर से निकलने की धमकी दी जा रही है।
लीला ने बताया कि वह बीमार हैं और घर में बेटे व बहू के संग रहती हैं। पिछले कई महीनों से बहू उन्हें व उनके बेटे को परेशान कर रही है। अभद्र भाषा का प्रयोग व गालीगलौज कर आए दिन गृहकलेश कर रही है। समझाने पर हाथापायी पर उतारू हो जाती है। बहू गुस्से में कमरे का सामान फेंक देती है और तोड़फोड़ करती है। आरोप है कि 29 नवंबर को बहू ने सारी मर्यादा पार कर दी। उसने कमरे में आग लगाकर उनके व बेटे के कपड़े जला दिए। इसके बाद खाने को शौचालय में डाल दिया। शोर शराबा होने पर क्षेत्रवासी एकत्र हो गए, तब हंगामा शांत हुआ। बहू हर दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करती है। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि वृद्धा की शिकायत की जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
