हल्द्वानी : (बड़ी खबर) DM की अध्यक्षता में विन्दुखत्ता वन अधिकार समिति की बैठक, हुए ये निर्णय

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय हल्द्वानी में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निकासी(वनाधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के अन्तर्गत उपखंड स्तरीय समिति बिंदुखत्ता द्वारा वन भूमि में सामुदायिक अधिकारों के लिए प्रस्तुत दावों के संबंध में जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई।


बैठक में उपखंड स्तरीय समिति द्वारा प्रस्तुत अनुपूरक प्रस्तावों के सभी बिंदुओं पर नियमानुसार जिला स्तरीय समिति ने सहमति व्यक्त की है । डीएम वंदना सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी को बिंदुखत्ता क्षेत्र में निवासरत लोगों के परिवारों का सर्वे कर अस्थाई परिवार रजिस्टर को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जनपद स्तरीय समिति की रिपोर्ट सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए शासन को प्रेषित करने पर सहमति बनी है। बैठक में डीएफओ हिमांशु बागरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, समिति के सदस्य किशोरी लाल, अंजू, ज्योति पाठक आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें