हल्द्वानी : ए०पी० बाजपेयी, संयुक्त सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी के मौखिक निर्देशों के क्रम श्री अभिषेक कुमार, सहायक अभियन्ता, श्री आर०एल० भारती, अवर अभियन्ता एवं श्री राजेन्द्र कुमार, अपर सहायक अभियन्ता, श्री राकेश कुमार, अनुसेवक द्वारा दिनांक 15.08.2024 को मल्ला गोरखपुर, विपरीत जय दुर्गा कॉलोनी नवाबी रोड हल्द्वानी, जिला नैनीताल में निर्मित खण्डलेवाल कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया गया।
उक्त भवन तीन पृथक-पृथक स्वीकृत मानचित्र प्रथम स्वीकृत व्यवसायिक मानचित्र संख्या 23/1214/2013 श्री शुलभ खण्डेलवाल पुत्र श्री रविकान्त खण्डेलवाल के नाम से भूतल (स्टिल्ट पार्किंग), प्रथम तल एवं द्वितीय तल स्वीकृत है, द्वितीय स्वीकृत व्यवसायिक मानचित्र संख्या 23/1215/2013 श्री हिमाशुं खण्डेलवाल पुत्र श्री रविकान्त खण्डेलवाल के नाम से भूतल (स्टिल्ट पार्किंग), प्रथम तल एवं द्वितीय तल दिनांक 24.03.2015 को स्वीकृत है एवं तृतीय स्वीकृत व्यवसायिक मानचित्र संख्या- 23/1217/2015 श्रीमती शशि खण्डेलवाल पत्नी श्री रविकान्त खण्डेलवाल के नाम से भूतल (स्टिल्ट पार्किंग), प्रथम तल एवं द्वितीय तल स्वीकृत है।
उक्त तीनों मानचित्रों के सापेक्ष मौके पर संयुक्त रूप से लगभग 21.00 गुणा 19.40 वर्ग मी० क्षेत्रफल में लोअर बेसमेन्ट, भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल, तृतीय तल एवं चतुर्थ तल का निर्माण कार्य बिना पार्किंग प्राविधान के किये जाने के कारण प्राधिकरण द्वारा उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं में वाद संख्या- यू०सी०एम०एस०/एन०डी०ए०/सी0/0001/2024 योजित किया गया है। वाद योजित होने के उपरान्त भी श्री शुलभ खण्डेलवाल, श्री हिमांशु खण्डेलवाल एवं श्रीमती शशि खण्डेलवाल के द्वारा स्वीकृत मानचित्र से अतिरिक्त निर्माण को समाधान के आधार पर नियमितिकरण हेतु शमन आवेदन न किये जाने तथा स्वीकृति से अतिरिक्त तृतीय तल एवं चतुर्थ तल के निर्माण को यथा स्थिति में सीलबन्द कर दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) हर्षिता ने जीता अंडर-15 बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब
केदारनाथ कपाट खुलते ही PM मोदी ने साझा की यादें, बाबा केदार में जताई अटूट आस्था
मुख्यमंत्री धामी ने 124 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
हल्द्वानी में पत्रकारों का एकजुट स्वर: SSP नैनीताल से मिलकर सोशल मीडिया दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग
हेल्थ सिस्टम पर DM का बड़ा एक्शन! अब हर प्रेग्नेंट महिला पर रहेगी नजर, होम डिलीवरी पर सख्त समीक्षा
नैनीताल टूरिस्ट सीजन को लेकर अलर्ट! वेरिफिकेशन अनिवार्य, अवैध होमस्टे और ठेलों पर होगा बड़ा एक्शन
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां नदारद मिले कर्मचारी, एक्शन की तैयारी
नैनीताल के ज्युली में महिला को खूंखार जानवर ने मार डाला, लोगों में दहशत
उत्तराखंड: आदि कैलाश यात्रा की तारीख तय! जानें कब से मिलेंगे परमिट
उत्तराखंड: केदारनाथ के साथ तुंगनाथ धाम के कपाट खुले, जयकारों से गूंजी देवभूमि 

