कोटद्वार: पूर्व राज्य मंत्री और राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट जसबीर राणा ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामलों के लिए शिक्षा मंत्री नैतिक रूप से जिम्मेदार हैं और उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
जसबीर राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लगातार लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से कई छात्र मानसिक तनाव में हैं और कुछ अभ्यर्थियों ने निराश होकर आत्मघाती कदम तक उठाए हैं। राणा ने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि अब CBSE जैसी बड़ी संस्थाओं की परीक्षाएं भी विवादों में आने लगी हैं, जो सरकार की बड़ी विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
जसबीर राणा ने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने, परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी
Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास
नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन
हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती
उत्तराखंड: आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की मौत
उत्तराखंड: यहां SSP ने किए दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे 

