हल्द्वानी: नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में बन रहे 50 बेड के एमसीएच (MCH) विंग में जरूरी बदलाव करने की मांग उठाई है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को पत्र भेजकर अस्पताल में स्टिल्ट पार्किंग और कनेक्टिविटी ब्रिज जैसी सुविधाएं जोड़ने का अनुरोध किया है।
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि 19 मई 2026 को महिला अस्पताल में निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मौजूदा नक्शे में कुछ जरूरी संशोधन करने की जरूरत महसूस की गई।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के कारण अस्पताल परिसर की करीब 12 से 14 मीटर भूमि अधिग्रहित हो चुकी है…जिससे पार्किंग की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था जरूरी है।
सांसद ने यह भी कहा कि मुख्य अस्पताल भवन और एमसीएच विंग के बीच कनेक्टिविटी ब्रिज बनाना जरूरी है…ताकि आपातकालीन सेवाओं का संचालन बेहतर तरीके से हो सके। कार्यदायी संस्था द्वारा स्टिल्ट पार्किंग और कनेक्टिविटी ब्रिज सहित संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।
अजय भट्ट ने स्वास्थ्य मंत्री से जल्द प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पुराने नक्शे के अनुसार निर्माण कार्य किया गया तो भविष्य में अस्पताल को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी 
