कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार तीन लोगों की मौत
चमोली। यहां देवाल ब्लॉक में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे कार में सवार लोग देहरादून से देवाल क्षेत्र के वाक गांव जा रहे थे। इसी दौरान देवाल ब्लॉक के ल्वाणी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर)CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा, ये रहा कार्यक्रम
उत्तराखंड: शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले का आदेश
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित
उत्तराखंड : यहां पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (दुखद) हादसे में छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे
उत्तराखंड: 59 दुकानों को हटाने के फैसले पर सियासत तेज, दुकानदारों के पक्ष में उतरे जसवीर राणा
नेपाल में बाढ़ के बीच शांतिकुंज हरिद्वार ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत दल रवाना 



