पुताई करने आया, फिर रच डाली लाखों की चोरी,हल्द्वानी पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा
: हल्द्वानी में नैनीताल पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसने पहले पुताई के बहाने कार्यालय की रेकी की और फिर मौका मिलते ही लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला।बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले एक कार्यालय में पुताई का काम किया था। इसी दौरान उसकी नजर वहां रखी मोटी रकम पर पड़ गई। शक से बचने के लिए आरोपी करीब 10 दिन तक शांत बैठा रहा और फिर रात के समय कार्यालय का शटर तोड़कर करीब 3,50,000 रुपये और वहां रखा आधार कार्ड चोरी कर फरार हो गया घटना के बाद पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सर्विलांस व मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को 3,17,000 रु संग गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है, जो पुताई का काम करता है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर या कार्यालय में काम करने आने वाले बाहरी लोगों के प्रति सतर्क रहें और पूरी जानकारी सत्यापित करने के बाद ही उन्हें काम पर रखें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

