उत्तराखंड: भारत-तिब्बत सीमा पर होगा बड़ा एडवेंचर इवेंट, नीति घाटी में दौड़ेंगे देशभर के धावक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली: उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग और भारतीय सेना के संयुक्त सहयोग से 31 मई और 1 जून 2026 को सीमांत नीति घाटी में “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य उच्च हिमालयी साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और सीमांत क्षेत्रों की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

भारत-तिब्बत सीमा के पास स्थित नीति घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऊंचे हिमालयी पहाड़ों और समृद्ध संस्कृति के लिए जानी जाती है। इस अल्ट्रा रन के जरिए देशभर से आने वाले प्रतिभागियों को घाटी की खूबसूरती, रोमांचकारी ट्रैक और स्थानीय संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd

आयोजन को केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि साहस, धैर्य और रोमांच का उत्सव माना जा रहा है। इसके माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी फायदा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय होमस्टे, पारंपरिक उत्पाद और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को नई पहचान मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रतिभागियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए आवास, चिकित्सा, सुरक्षा, संचार और पेयजल जैसी सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना, आईटीबीपी और पर्यटन विभाग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं…ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिल सके।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें