इस तारीख तक चलेगा गौला में खनन, इतना लक्ष्य रहा शेष।
गौला नदी में खनन सत्र जून तक बढ़ा, 2.64 लाख घनमीटर लक्ष्य अभी बाकी

हल्द्वानी। राज्य सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने वाली गौला नदी में खनन सत्र एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। शासन ने निर्धारित खनन लक्ष्य को पूरा करने के लिए गौला नदी में खनन कार्य की अवधि अब 19 जून 2026 तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।
शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गौला नदी में कुल 51,15,946.59 घनमीटर खनन लक्ष्य तय किया गया था। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 27 मई 2026 तक कुल 48,51,033.8 घनमीटर उपखनिज की निकासी की जा चुकी है, जबकि अभी 2,64,912.79 घनमीटर लक्ष्य शेष है।
बताया जा रहा है कि इस बार हक-हकूक को लेकर ग्रामवासियों को भी परमिट जारी किए गए हैं। ग्रामीणों द्वारा की जाने वाली उपखनिज निकासी भी निर्धारित खनन लक्ष्य में ही शामिल की जाएगी।
वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत गौला नदी का खनन सत्र 19 जून तक बढ़ा दिया गया है। विभाग का प्रयास है कि तय समय सीमा के भीतर शेष लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाए।
गौरतलब है कि गौला नदी का खनन प्रदेश सरकार के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत माना जाता है और हर वर्ष यहां से करोड़ों रुपये की आय होती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
