- परिवहन विभाग एवं प्रशासन ने नैनीताल रोड में नो पार्किंग में चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान
- 40 वाहनों के चालान
हल्द्वानी : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी एवं सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 17.08.2024 को हल्द्वानी नगर के नैनीताल रोड में कॉल टैक्स से हाईडल रोड काठगोदाम तक संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अनधिकृत पार्क किये गये 40 विभिन्न प्रकार के वाहनों के चालान किये गये, अभियान में परिवहन विभाग से दो परिवहन कर अधिकारी एवं दो उपनिरीक्षक सम्मलित थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह नैनीताल रोड पर अनधिकृत रूप से वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों की एक बैठक परिवहन विभाग एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से बुलाई गई थी, जिसमें सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहन नैनीताल रोड पर पार्क न करने के निर्देश दिये गये थे तथा एक सप्ताह का समय प्रदान किया गया था, किन्तु निर्देशों के दिये जाने के पश्चात् भी वाहनों का पार्क किया जाना प्रदर्शित पाया गया है, जिस कारण प्रवर्तन दलों को अधिक जुर्माने के साथ चालान के निर्देश दिये गये हैं, भविष्य में जो भी वाहन उक्त स्थल पर पार्क पाया जायेगा अधिकतम जुर्माने से दण्डित किया जायेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक गौरव
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इस तारीख तक चलेगा गौला में खनन, इतना लक्ष्य रहा शेष
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां नशे में धुत्त डंपर चालक ने हल्दूचौड़ के समीप हाईवे में आड़ा तिरछा दौड़ा दिया वाहन
उत्तराखंड: NEET पेपर लीक पर भड़के जसबीर राणा, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
उत्तराखंड: अस्पताल में बढ़ सकती हैं सुविधाएं, MCH विंग को लेकर सांसद ने उठाई मांग
उत्तराखंड: कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने कसी कमर
हल्द्वानी : पुताई करने आया, फिर रच डाली लाखों की चोरी, हल्द्वानी पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियो के लिए एक और आदेश
उत्तराखंड: भारत-तिब्बत सीमा पर होगा बड़ा एडवेंचर इवेंट, नीति घाटी में दौड़ेंगे देशभर के धावक 
