लालकुआं- हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उप सचिव के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में महाविद्यालय के ही सचिव द्वारा मारपीट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपसचिव पर महाविद्यालय के सचिव ने केंची से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार की रात लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय के उप सचिव देवेंद्र नैनवाल और सचिव महेश बिष्ट नगर के एक प्रिंटिंग प्रेस महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव को लेकर फ्लेक्सी बनवा रहे थे इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया महाविद्यालय के सचिव ने उपसचिव पर कैची से हमला करने का आरोप लगाते हुए मामले की लाल कुआं कोतवाली में तहरीर दी इससे पूर्व हल्द्वानी स्थित बेस चिकित्सालय में अपना मेडिकल एवं उपचार कराया गया।
इधर देर रात महेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उपसचिव देवेंद्र नैनवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 352, 324, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है, पुलिस ने मामले मामले की विस्तृत तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की महाविद्यालय में होने वाले वार्षिकोत्सव को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों में गुटबाजी चल रही है, जिसने अराजकता का रूप ले लिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने कहा कि अराजकता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पुलिस त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कड़ा सबक सिखाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : DM के निर्देश पर घायल गोवंश को तत्काल किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड :(job alert) रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) गोरापडाव में स्टोन क्रेशर की लापरवाही से युवक को मिली दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फिल्मी स्टाइल में हमला! पीछा कर कार पर बरसाईं गोलियां, युवक को लगी गोली
उत्तराखंड: छात्रों पर विवादित बयान के बाद महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी
पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
परीक्षा सुधारों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नंदन नीलेकणि करेंगे हाई लेवल टास्क फोर्स की अगुवाई
ग्लास्गो 2026: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, रचा इतिहास
उत्तराखंड में बनेंगे दो ‘साहित्य ग्राम’, मुख्यमंत्री ने बताई बड़ी योजना
उत्तराखंड : (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित 

