- Coronavirus Update: कोरोना के नए मामलों में इजाफा, प्रदेश में 30 नए मरीज, देहरादून में 2 मरीजों की मौत।
देहरादून– देश में फिर एक बार कोरोना ने दस्तक दी है। हर दिन कोरोना संक्रमित के नए मरीज पाए जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 30 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें से 26 मरीज अकेले देहरादून के हैं वही हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिले में एक–एक मरीज कोरोना संक्रमित से पाए गए। कोरोना वायरस के चलते देहरादून जिले में 2 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक 54 वर्षीय महिला है जिन्हे रविवार की रात को दून अस्पताल मे निजी अस्पताल से भर्ती कराया गया जिनकी सोमवार की सुबह मौत हो गई।
दून अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अनुराग अग्रवाल से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सारकॉइडोसिस नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, वह शॉक मे नजर आ रही थी। उनका कहना है कि एक निजी अस्पताल से रविवार देर रात को दून अस्पताल में एक महिला को भर्ती कराया गया और अगले ही सुबह उनकी मौत हो गई। साथ ही 20 दिन के भीतर ही दून अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वही दूसरे मरीज की रविवार रात को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में मौत हो गई। व्यक्ति को शनिवार को भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित चल रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : DM के निर्देश पर घायल गोवंश को तत्काल किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड :(job alert) रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) गोरापडाव में स्टोन क्रेशर की लापरवाही से युवक को मिली दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फिल्मी स्टाइल में हमला! पीछा कर कार पर बरसाईं गोलियां, युवक को लगी गोली
उत्तराखंड: छात्रों पर विवादित बयान के बाद महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी
पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
परीक्षा सुधारों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नंदन नीलेकणि करेंगे हाई लेवल टास्क फोर्स की अगुवाई
ग्लास्गो 2026: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, रचा इतिहास
उत्तराखंड में बनेंगे दो ‘साहित्य ग्राम’, मुख्यमंत्री ने बताई बड़ी योजना
उत्तराखंड : (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित 

