- भारत का पहला एस्ट्रो पार्क कम साइंस सिटीविकसित होगा हल्द्वानी में।
- • पार्क में नक्षत्र और नवग्रह को जुड़े अध्ययन किए जा सकेंगे- जिलाधिकारी।
Haldwani News- शासन से एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी बनाने की अनुमति स्वीकृति होने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार की सायं एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी के लिए भूमि चयन हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी गर्ब्याल, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार एवं निदेशक एरीज प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी द्वारा एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी हेतु तीन पानी नियर ओपन यूनिवर्सिटी के समीप भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा तीन पानी स्थिति सभी स्थलों का निरीक्षण किया, निरीक्षण उपरान्त तीनपानी ओपन यूनिवर्सिटी के समीप भूमि चिन्हित कर प्रस्तावित की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी बनाने की सैद्धातिंक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह भारत का पहला एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी है जिसे हल्द्वानी में विकसित किया जाएगा। इस पार्क में नक्षत्र और नवग्रह को जुड़े अध्ययन किए जा सकेंगे । पार्क के लिए ओपन यूनिवर्सिटी के समीप भूमि का चयन कर प्रस्तावित किया गया है।
उन्होंने कहा कि आपेन यूनिवर्सिटी के समीप एस्ट्रोपार्क बनने से क्षेत्र की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होगी वही देश विदेश के एरीज में शिक्षा प्राप्त कर रहे शिक्षार्थियों के शिक्षा के विकास के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन को बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोपार्क में साइंस लैब के साथ ही शिक्षार्थियों के लिए हास्टिल, डेटा संेटर एवं साइंस का पार्क भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा एशिया की सबसे बडी देवस्थल एरीज दूरबीन ओखलकांडा नैनीताल से एस्ट्रोपार्क की कनक्टीविटी दी जायेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात 
