Bhawali News: देवभूमि उत्तराखंड हमेशा ही पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड आस्था का केन्द्र है। आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ भवाली पहुंचे हुए हैं। आज दोपहर वह हेलीकॉप्टर से भवाली के सैनिक स्कूल में हेलीपैड पर उतरे और यहां से कार में बैठकर रवाना हो गए।
विराट कोहली इसके बाद कहा गये। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उनके घोड़ाखाल मंदिर और कैंची धाम जाने की चर्चा है। हालांकि खबर यह भी है वह मुक्तेश्वर में रात्रि विश्राम करेंगे। लेकिन किसी भी बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विराट कोहली के पहुंचने की खबर से मीडिया समेत उनके फैंस घोड़ाखाल मंदिर पहुंचे हुए थे, लेकिन उनके न पहुंचने पर सभी को निराशा हुई। इसके बाद उनके कैंची पहुंचने की खबर मिली। लेकिन विराट कोहली वहां भी नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार वह मुक्तेश्वर गए हैं। वह वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
माना जा रहा है कि विराट पत्नी अनुष्का व बेटी के साथ नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम जाएंगे। क्योंकि अनुष्का ने कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर नीम करौली महाराज की फोटो पोस्ट की थी। उत्तराखंड दौरे पर आये विराट ने प्रशंसकों, पत्रकारों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
