हल्द्वानी -(बड़ी खबर) शहर में जल्द खुलेगा CGHS वेलनेस सेंटर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News – केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी में नया सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खोलने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडवीया ने हरी झंडी दी है श्री भट्ट ने बताया कि जल्द ही सीजीएचएस के अपरनिदेशक हल्द्वानी का निरीक्षण कर सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खोलने की व्यवहार्ता को सुनिश्चित करेंगे। गौरतलब है कि श्री भट्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर और कई बार पत्र के माध्यम से हल्द्वानी में सीजीएचएस खोलने को लेकर विशेष प्रयास किया।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया ने बताया कि उनके द्वारा नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खोलने की मांग पर सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया है। लिहाजा जल्द ही सीजीएचएस से संबंधित अपर निदेशक हल्द्वानी शहर का निरीक्षण करेंगे और सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खोलने की व्यवहारिता सुनिश्चित करेंगे श्री भट्ट ने कहा कि देशभर के केवल 20 शहरों में सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खोलने के अनुमोदन में हल्द्वानी शहर में भी इस वैलनेस सेंटर को खोलने का अनुमोदन मिला है जो कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र को लाभ होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें