हल्द्वानी -(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर बनभूलपुरा में ऐसे चल रहा राहत सामग्री वितरण कार्य

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा इलाके में प्रशासन द्वारा आवश्यक सेवाओं की पूर्ति तेजी के साथ की जा रही है जिला अधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर मंगलवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में खाद्य सामग्री तेल मसाले फल सब्जियां गैस सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को पहले ही सुचारु कर लिया गया है जोनल मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने बताया कि मंगलवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया जो इस प्रकार है कि खाद्यान्न सामाग्री , तेल, मसाले, अंडे, ब्रैड , सब्जियों/फल तथा भारत गैस का वितरण वनभूलपुरा हल्द्वानी के क्षेत्रों में निम्नवत हुआ

  1. आटा 250 बैग प्रति 05 kg
  2. तेल 300 बॉटल प्रति 500 एम एल।
  3. अंडे 300 कैरेट
  4. ब्रैड 400 पैकेट
  5. मसाले 40 kg
  6. सब्जी/फल 02 पिकअप
  7. 562 सिलिंडर भारत गैस, 50 सिलेंडर इंडेन
    8- 5600 लीटर दूध, 200 किलो दही
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग

इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने बताया कि बनभूलपुरा स्वास्थ्य केंद्र में 84 ओपीडी हुई और पशु चारा भी बंटवाया गया।

ADVERTISEMENTS

वही बनभूलपुरा क्षेत्र में आज ज़िला प्रशासन नैनीताल एवम मुख्य पशुचिकित्साधिकारी नैनीताल डा0डी0सी0जोशी के दिशा निर्देशन तथा वरिष्ठपशुचिकित्साधिकारी हलद्वानी डा0आर0के0पाठक के नेतृत्व में हल्द्वानी के कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा में बृहद पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमे 30छोटे और 14बड़े पशुओ की चिकित्सा एवम 17 फीड ब्लॉक का वितरण किया गया। जिसमे 1962 की टीम तथा सचल भीमताल द्वारा उचित सहयोग दिया गया। शिविर में डा0विवेक, डा0भावना, वे0फार्मासिस्ट सरिता तड़ागी एवम प0प्रसार अधिकारी सत्येन्द्र चुफाल उपस्थिति रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें