हल्द्वानी/उत्तराखंड: युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रदेश के कई निजी विद्यालय अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य की चिंता के कारण खुलकर विरोध नहीं कर पाते, लेकिन लगातार गोपनीय शिकायतें सामने आ रही हैं, जो बेहद गंभीर विषय है।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई के आदेश जारी होने चाहिए, ताकि निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाई जा सके।साहू ने कहा कि केवल 17 निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरे प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों पर समान रूप से सख्ती से कार्रवाई लागू की जानी चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड में कई निजी स्कूल “लूट केंद्र” का रूप ले चुके हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।अंत में उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ठोस नीति बनाकर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
धामी सरकार का युवाओं को तोहफा! 1818 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भेजा गया प्रस्ताव
खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित
सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, सीएम धामी ने दिए भुगतान के निर्देश
सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश
नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील
देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा 
