मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, अब मोबाइल पर तुरंत मिलेगा आपदा अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मानसून से पहले उत्तराखण्ड को एक बड़ी राहत मिली है। अब राज्य में आपदा की चेतावनी सीधे लोगों के मोबाइल पर तुरंत पहुंचेगी। शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सी-डॉट की ओर से पूरे देश में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया। सुबह 11:46 बजे यह अलर्ट संदेश भेजा गया।

यह नई तकनीक आपदा से पहले लोगों को समय रहते सचेत करेगी। खास बात यह है कि किसी खास इलाके में मौजूद सभी मोबाइल यूजर्स को एक साथ अलर्ट भेजा जा सकेगा। इससे सही समय पर जानकारी मिलने से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखण्ड सरकार काफी समय से इस तकनीक को जल्द लागू करने की मांग कर रही थी। इस सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तकनीक राज्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी…खासकर चारधाम यात्रा और मानसून के दौरान। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को समय पर सटीक जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने इसे बड़ा बदलाव बताते हुए कहा कि अब अंतिम व्यक्ति तक भी समय पर चेतावनी पहुंचाई जा सकेगी। वहीं सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सिस्टम पूरी तरह तैयार है और जल्द ही इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें