खटीमा। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिले के नगला तराई स्थित अपने खेतों में पहुंचकर कृषि कार्यों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी माता Bishna Devi के साथ खेत की जुताई की और प्राकृतिक खाद डालकर खेती से जुड़े अपने पुराने दिनों को याद किया।
खेत में काम करते हुए मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में हिस्सा लेने से उनके जीवन के संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक दिनों की यादें फिर से ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि खेतों में बिताया गया समय उन्हें अपनी जड़ों और ग्रामीण जीवन से जोड़ता है।
मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश के अन्नदाता केवल खाद्य सुरक्षा के आधार नहीं हैं…बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण मूल्यों के भी सच्चे संरक्षक हैं। किसानों की मेहनत और समर्पण ही देश की प्रगति की मजबूत नींव है।
उन्होंने कहा कि खेती केवल एक पेशा नहीं…बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है। किसान हर मौसम और हर चुनौती का सामना करते हुए देश के लोगों के लिए अन्न उत्पादन करते हैं…इसलिए उनका योगदान अतुलनीय है।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में किसानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी अन्नदाताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़
देहरादून :(बड़ी खबर) तीन साल से एक ही जगह जमे अफसरों के होंगे तबादले
नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश 
