नैनीताल। मानसून सीजन को देखते हुए कार्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की सुविधा बंद कर दी गई है। सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो गई है। इसके साथ ही ढिकाला पर्यटन जोन में कैंटर सफारी और दुर्गादेवी पर्यटन जोन में जिप्सी सफारी का संचालन भी रोक दिया गया है।
कार्बेट प्रशासन के अनुसार अब पर्यटकों को नाइट स्टे की सुविधा आगामी 15 नवंबर से ही मिल सकेगी। हर वर्ष बारिश के मौसम में सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया जाता है।

कार्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, ढेला और झिरना पर्यटन जोन में 15 नवंबर से 14 जून तक पर्यटकों को वन विश्राम गृहों में रात्रि प्रवास की सुविधा दी जाती है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद सोमवार से नाइट स्टे पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
कार्बेट के निदेशक Saket Badola ने बताया कि मानसून के दौरान जंगलों में बहने वाले नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं। कई स्थानों पर सफारी मार्ग क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है…जिससे पर्यटकों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से एहतियातन नाइट स्टे और कुछ सफारी गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि 30 जून से बिजरानी पर्यटन जोन भी डे विजिट के लिए बंद कर दिया जाएगा। मानसून समाप्त होने और मार्गों की मरम्मत के बाद ही इन सेवाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा।
वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे कार्बेट आने से पहले पर्यटन जोनों की स्थिति और बुकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर लें…ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
