हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेनों का संचालन किया। अतिरिक्त यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हरिद्वार-लखनऊ और हरिद्वार-बठिंडा रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हरिद्वार-लखनऊ स्पेशल ट्रेन का संचालन निर्धारित अवधि तक किया गया…जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को राहत मिली। वहीं लखनऊ-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन ने भी यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई।
इसके अलावा हरिद्वार-बठिंडा और बठिंडा-हरिद्वार के बीच भी विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाई गईं। इन ट्रेनों का लाभ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब के यात्रियों को मिला। रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी कीं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि सोमवती अमावस्या के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक वृद्धि हुई…जिसके चलते विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया। इससे स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिली।
वहीं आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संचालित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया गया। इन ट्रेनों से परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिली।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा 
