देहरादून। राजधानी देहरादून में हुए चर्चित वकील हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि वकील की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं…बल्कि उसके छोटे भाई ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पटेलनगर क्षेत्र के भुड्डी गांव में रहने वाले वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था। शुरुआती तौर पर इसे बाहरी हमलावरों की करतूत माना जा रहा था…लेकिन पुलिस की जांच ने पूरी कहानी बदल दी।

जांच के दौरान पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में आने-जाने के सबूत नहीं मिले। वहीं घर के अंदर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी हटाई गई थी…जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।
पूछताछ में आरोपी छोटे भाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पैसों और गलत आदतों को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। इसी नाराजगी में उसने अपने बड़े भाई की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल भी बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और हत्या को बाहरी हमले का रूप देने का प्रयास किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Pramendra Dobhal ने बताया कि मामले का खुलासा तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही घटना के बाद सड़क जाम और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव
हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 