उत्तराखंड वूशु चैंपियनशिप में नैनीताल का जलवा, 30 गोल्ड जीतकर बना उपविजेता

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, रायपुर में आयोजित दो दिवसीय 15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप-2026 का शानदार समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रोमांचक मुकाबलों के बाद देहरादून की टीम ने 33 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं नैनीताल की टीम ने 30 स्वर्ण पदकों के साथ उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। पौड़ी की टीम 4 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

वूशु एसोसिएशन ऑफ नैनीताल के महासचिव रोहित यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई यादगार मुकाबले खेले।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंकित, विराज वाष्र्णेय, चैतन्य जोशी, मनन फरसवान, यश तिवारी, जानवी नेगी, निर्वाणी जोशी, ख्याति तिवारी, प्रियांशी मोरे, नीहारिका, आर्यन टम्टा, सिद्धार्थ जोशी, ओम तिवारी, भूपेश कन्याल, पिहू रावत, सृष्टि थापा, नीति पाण्डेय, कल्पना दानु, धृति सक्सेना, रक्षित जोशी, हिमानी बिष्ट, उन्नति बिष्ट, शिवानी कश्यप, ऋतिक डसीला, अजय बोरा और नवीन मेहता समेत कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट

इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक जीतकर अपने जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन और उत्साह की खूब सराहना हुई।

चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर खेल अधिकारियों, प्रशिक्षकों और वूशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें