पौड़ी। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को पौड़ी गढ़वाल दौरे के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय में आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ करते हुए इसे राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित करने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 110.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 14 नई योजनाओं का शिलान्यास और 5 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन कर वहां स्थापित विज्ञान आधारित गतिविधियों, इंटरएक्टिव मॉडलों और आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां छात्र प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
संग्रहालय भ्रमण के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को वैज्ञानिक प्रदर्शनों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में इस महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कंडोलिया महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और सांस्कृतिक संरक्षण दोनों को समान महत्व देकर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, स्वरोजगार, कृषि, स्थानीय उत्पादों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि सड़क, शिक्षा, खेल, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव 
