उत्तराखंड: झील में समाई पर्यटकों की कार, मची चीख-पुकार..
नैनीताल। उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा टल गया, नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यूपी-21-सीसी-1213 नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ सोमवार को नैनीताल घूमने पहुंचे थे। लौटते समय उनकी कार कालाढूंगी रोड पर सरिताताल के पास पहुंची, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर सीधे झील में जा गिरी।
स्थानीय निवासी अभय बवाड़ी ने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोग खुद ही कार से बाहर निकल आए, जबकि दो यात्रियों को आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी पर्यटक वहां से जा चुके थे। मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में झील से कार को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव 
