देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का दौर जारी है। इस बीच उनकी माता श्यामा देवी की तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है…जहां उनका इलाज चल रहा है।
हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में उनके निधन की अफवाहें भी सामने आईं…लेकिन परिवार से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि श्यामा देवी जीवित हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि वह पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई…जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
12 जून को जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत और उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई थी। उन्होंने निशानेबाजी में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल की थीं और देश के कई युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया।
फिलहाल परिवार कठिन समय से गुजर रहा है। शुभचिंतक और खेल प्रेमी श्यामा देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए 
