मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर दी गई जानकारी
हल्द्वानी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बुधवार को गौजाजाली क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौजाजाली एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौजाजाली के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाताओं को गणना प्रपत्र के संबंध में जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान सुनीता पाल, दीपा कपिल एवं सुनीता भोज भी उपस्थित रहीं। टीम ने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क कर उनका फीडबैक लिया तथा उन्हें गणना प्रपत्र सही ढंग से भरकर आवश्यक दस्तावेज एवं फोटोग्राफ सहित समय पर बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया।
अधिकारियों ने बताया कि बीएलओ द्वारा 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। अभियान के प्रथम 10 दिनों में गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है, जबकि इसके बाद प्राप्त प्रपत्रों का मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटलीकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव 
