मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐसे ही धुरंधर नहीं कहा जाता कठोर कदम उठाने के लिए धाकड़ से धुरंधर बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसा है। राज्य में सबसे ज्यादा अभिभावक निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर अभिभावकों के शोषण और उत्पीड़न को रोकने के लिए शनिवार को एक दमदार शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री धामी के अभिभावकों को राहत देने की शुरुआत नैनीताल जिले से हुई है। आज नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने हल्द्वानी और उसके आसपास के 17 निजी विद्यालयों पर आदेश जारी किया है कि वह री एडमिशन व अतिरिक्त शुल्क के नाम पर अभिभावकों द्वारा ली गई फीस को उन्हें वापस करेंगे या आगामी महीनों की फीस में एडजस्ट करेंगे। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद नैनीताल जिले में शुरू हुई इस कार्रवाई से जहां अभिभावकों में खुशी का माहौल है तो वही शिक्षा माफिया में हड़कंप मच गया है।
हर साल काफी किताबों को एक ही दुकान से खरीदने और बार-बार ड्रेस बदलने और एक ही दुकान से ड्रेस जूते खरीदने जैसे एक तरफा दबाव से परेशान अभिभावकों के लिए नैनीताल जिले से यह एक राहत की उम्मीद नजर आई है। हालांकि नैनीताल जिले में प्रवेश सत्र शुरू होते ही अधिकारियों की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। जिसमें लगभग 100 विद्यालयों को एनसीईआरटी और सीबीएसई के नियमों के उल्लंघन के नोटिस दिए गए थे। उनके नोटिस के जवाब आने के बाद पहले चरण में 17 विद्यालयों में यह कार्रवाई की गई है। अमूमन अपने छात्रों की वजह से विद्यालयों के खिलाफ शिकायत न कर पाने के लिए मजबूर हुए अभिभावकों के लिए आज यह राहत भरी खबर आई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मीडिया में जारी बयान में कहा है कि जो विद्यालय नियमों का पालन नहीं करेंगे और अगले दो हफ्ते में जारी आदेश का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ मान्यता रद्द करने की सिफारिश की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सपेरों के भेष में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 25 लाख के जेवर बरामद
लालकुआं :(दुखद) कंपनी से बाहर आ रही युवती की अचानक मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 12 और प्राइवेट स्कूलों को फीस वापस करने का नोटिस, अब तक 101 स्कूलों पर प्रशासन का डंडा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 2390 भर्तियों का कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 26 हजार मासिक हो तय
उत्तराखंड आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को मिली ये जिम्मेदारी
उत्तराखंड : यहां माता-पिता के विवाद से तंग आकर 17 साल के इकलौते बेटे ने दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के तबादले
देहरादून :(भर्ती भर्ती) 120 पदों में आई समूह ग़ की तैयारी
देहरादून: (बड़ी खबर) समूह ग़ की भर्तियों की सूची जारी 
