बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
हल्द्वानी : आज बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 10 वीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और गर्व से भर दिया। इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफ़ी ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को एन०एन०डी०भट्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप फॉर एक्सिलेंस विद्यालय की संस्थापिका प्रबन्धिका निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, द्वारा प्रदान कि गयी। प्रधानाचार्या मीना सती ने सभी मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए बधाई दी एवं सभी विद्यार्थियों को इसी तरह मेहनत करते रहने और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रबन्धन ने न केवल विद्यार्थियों बल्कि उनके अभिभावकों को भी उपहार भेंट कर उनके सहयोग और योगदान की सराहना की।इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य एच. एस. बब्बर, प्रशासिका निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट, श्री आनन्द बिष्ट, सहित समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीनियर कॉडिनेटर निशी वर्मा द्वारा किया गया। बच्चों व उनके माता-पिता स्कॉलरशिप पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुए और उन्होंने इसके लिए विद्यालय प्रबन्धन को धन्यवाद दिया।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव 
