हल्द्वानी- उत्तराखंड में सेल्फी खींचने का क्रेज इस कदर बढ़ा है कि लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर ऐसे क्षेत्रों में सेल्फी खींचने का प्रयास करते हैं जहां वह मौत के मुंह में समा जाते हैं ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी गौला नदी के ब्रिज पर हुआ जहां एक युवक सेल्फी खींचने के दौरान हादसे का शिकार हो गया और सेल्फी खींचते खींचते पुल से नीचे नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान हल्द्वानी के इंदिरा नगर निवासी नूर हसन के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग सवा आठ बजे गौला पुल पर सेल्फी खींच रहा एक युवक असंलित होकर पुल से नीचे जा गिरा। इस घटना की जानकारी तुरंत वनभूलपुरा पुलिस को दी गई। जहां से पुलिस टीम पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अपने ही वाहन में बिठाकर बेस चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसकी शिनाख्त इंदिरा नगर निवासी नूर हसन पुत्र छोटे के रूप में हुई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर :(बड़ी खबर) हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट खुलाशा, 10 हजार में लड़कियों की एक्स्ट्रा सर्विस, अश्लील डांस भी
उत्तराखंड : यहां कुमाऊं IG ने परखी बॉर्डर सुरक्षा
देहरादून : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को छह साल के लिए किया निष्कासित
CM धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाई हरी झंडी
उत्तरखंड: केतनलाल हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, जांच अधिकारी को दिए अहम निर्देश
उधम सिंह नगर में गुलदार की दस्तक वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
नेपाल जा रही जर्मन महिला के पास मिला भारतीय आधार कार्ड सीमा पर मचा हड़कंप
उत्तराखंड: टनकपुर से लंबी दूरी की ट्रेन सेवा होगी शुरू 
