उत्तराखंड के पहाड़ के स्रोतों का पानी न सिर्फ स्वच्छ माना जाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए शुद्ध व कई प्रकार के मिनरल से युक्त माना जाता है। लिहाजा अब पहाड़ के पानी का स्वाद लोगों तक पहुंचाने की नई पहल शुरू होने जा रही है, और इस पहल को नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ शुरू कर रहा है। जिसमें पहाड़ के शुद्ध स्रोतों का साफ पानी अब लोगों को आसानी से मिल सकेगा क्योंकि नैनीताल दुग्ध संघ आंचल डेरी 1करोड़ रुपए की लागत से नैनीताल जिले के हैडिया गांव में मिनरल वाटर प्लांट स्थापित करने जा रहा है।
इस मिनरल वाटर प्लांट से लोगों को स्वरोजगार भी उपलब्ध होगा नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि पहाड़ का शुद्ध पानी आंचल डेरी के माध्यम से घर घर पहुंचेगा और दिसंबर माह में दुग्ध विकास मंत्री रेखा आर्य इस मिनरल प्लांट का शुभारंभ करेंगी उन्होंने बताया कि पहाड़ के स्रोत के पानी में कई खनिज तत्व होते हैं जिनका न सिर्फ बेहतर स्वाद होता है बल्कि शरीर के लिए भी वह काफी लाभदायक होता है लिहाजा अब आंचल डेरी पहाड़ के पानी की पहचान को मिनरल वाटर के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत 
