देहरादून- दिल्ली समेत यूपी हिमाचल या हरियाणा से उत्तराखंड आने वालों के लिए बड़ी खबर है। कई बार चेक पोस्ट पर जाम के वजह से यात्रियों को तैनात कर्मियों को परेशानी का सामना करना पडता है।लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उत्तराखंड में अब आरटीओ के चेकपोस्ट पर वाहन नहीं रुकेंगे। परिवहन सचिव ने चेकपोस्ट को समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं।
यह व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होगी। अब आपको ऑनलाइन टैक्स जमा कराना होगा। आपको जानकारी होगी कि उत्तराखंड में मौजूदा समय में 10 चेकपोस्ट कुल्हाल, मंगलौर, आशारोड़ी, रुद्रपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा, चिड़ियापुर, इकबालपुर, तिमली, पुलभट्टा, मझोला, सितारगंज, कौड़िया, नादेही, जसपुर, दोराहा, बनबसा, त्यूनी, मेघालघाट सक्रिय हैं। इनमें से अधिकांश राज्य सीमाओं पर स्थित हैं।
उत्तराखंड में चेकपोस्ट की यह व्यवस्था 2004 से चली आ रही है। आपको चेक पोस्ट पर जाकर नहीं बल्कि ऑनलाइन टैक्स जमा कराना होगा। इन चेकपोस्ट पर वाहनों का मैनुअल टैक्स जमा किया जाता है। कई बार चेकपोस्ट पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। लेकिन अब आपको लाइन में नहीं लगना होगा बल्कि ऑनलाइन टैक्स जमा करा सकते हैं।
चेक पोस्ट पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने चेकपोस्ट समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करना होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड 
