- उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 27, 28 एवं 29 अप्रैल को प्रयोगशाला सहायक (समूह ग) भर्ती परीक्षा 2023 का किया जायेगा आयोजन।
चमोली– उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 27, 28 एवं 29 अप्रैल को प्रयोगशाला सहायक (समूह ग) भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जनपद में 17 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के आदेशों के क्रम में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परिधि में दिनांक 27 अप्रैल प्रातः 7 बजे से 29 अप्रैल सायं 5 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी।
इस दौरान परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परिधि के अन्तर्गत 5 से अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्रित होने, जुलूस, झांकी, प्रदर्शन व लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा एवं प्रिंट एवं फोटो स्टेट की दुकाने पूर्णतया बंद रहेंगी। परीक्षा केन्द्र में किसी प्रकार का साहित्य, प्रेस नोट, पम्पलेट, पोस्टर बैनर आदि न लगाए जाएंगे और ना ही बांटे जाएंगे। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन,पेजर, पाठय सामग्री ले जाने के अनुमति नहीं होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
