Dehradun News- राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मिनी बसों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल एसटीए ने पहाड़ी रूटों पर चार पहियों वाली मिनी बसों को मंजूरी दे दी है। अब 15 से 25 सीटर बसों के पर्वतीय और चारधाम मार्ग पर चलने के लिए छह टायर होने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। जिससे मिनी बस संचालकों को खासा राहत मिली है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद से ही पर्वतीय रूटों पर केवल छह टायर वाली बसों को ही चलने की अनुमति है। जिस वजह से टेंपो, ट्रैवलर व मिनी बसों के संचालकों को पहाड़ोों का परमिट नहीं मिलता था। वहीं दूसरे राज्यों की ऐसी गाड़ियों को कोई रोक टोक नहीं होती। बाहर की ऐसी गाड़ियां आराम से चारधाम यात्रा के लिए आती हैं।
शनिवार को एसटीए की बैठक में इन्हीं मांगों के मद्देनजर चर्चा की गई। एसटीए को यह बताया गया कि राज्य में विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों के 15 सीटर से अधिक सीट वाले वाहन हैं। इन्हें आल इंडिया परमिट भी दिया जा रहा है। कहा गया चूंकि अब चार टायर वाले ऐसे वहान भी सुरक्षा के लिहाज से बेहतर हैं इसलिए इन्हें परमिशन दी जा सकती है।
जिसके बाद प्राधिकरण ने सिंगल टायर मिनी बसों को पर्वतीय मार्गों पर चलने की मंजूरी दे दी। गौरतलब है कि ऐसे वाहन संचालकों को अब काफी राहत मिलेगी। अब वह अपनी गाड़ियों को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भी चला सकेंगे। साथ ही यात्रियों को भी एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मिनी बसों के संचालित होने से साधन बढ़ जाएंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

