- उत्तराखंड: राज्य के 104 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 8384 सीटों पर होगा प्रवेश, जानिए आवेदन की तारीख।
देहरादून- (नितेश बिष्ट) राज्य के 104 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए निदेशालय स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है। इस वर्ष 104 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 8384 सीटों पर प्रवेश होगा। बता दे राज्य में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) से संबंधित 91 और स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेंनिंग (एससीवीटी) से संबंधित 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाने हैं। इन संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। इसके तहत आईटीआई ने निदेशालय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। तैयार सूची के अनुसार इस वर्ष 13 जिलों में संचालित 104 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 8384 छात्र–छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
इस सूची में देहरादून जिले में सर्वाधिक 1276, उधम सिंह नगर में 1136, नैनीताल में 1052, अल्मोड़ा में 936, पौड़ी जिले में 896, टिहरी में 700, हरिद्वार में 620, पिथौरागढ़ में 580, चमोली में 396, उत्तरकाशी जिले में 340, चंपावत में 216, रुद्रप्रयाग में 148 और बागेश्वर जिले में 88 सेटो पर प्रवेश दिए जाएंगे। उपनिदेशक (ट्रेनिंग) स्मिता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि सबसे पहले एनसीवीटी से संबद्ध आईटीआई में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके बाद एससीवीटी से संबद्ध आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न होगी। एनसीवीटी से संबद्ध आईटीआई के सार्टिफिकेट कोर्स की विदेशों में भी मान्यता है। साथ ही निदेशक प्रशिक्षण उत्तराखंड संजय कुमार का कहना है कि राज्य के 104 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए निदेशालय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। माह के अंतिम सप्ताह से प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
