Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी है। राज्य में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आने से मई माह की गर्मी में सर्दी का एहसास हो रहा है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 3 मई को भी मौसम का मिजाज बिगड़े रहने की संभावना है हालांकि कल 4 मई से बारिश में कुछ राहत के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी कर राज्य के जनपदों हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 मई को राज्य में कहीं-कहीं बारिश बर्फबारी और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 3 मई को राज्य के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ तेज बारिश ओलावृष्टि के अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी पिथौरागढ़ चमोली और बागेश्वर जनपदों के 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में शाम से लेकर सुबह तक शून्य से नीचे तापमान रहने की तापमान रहने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
