- उत्तराखंड: नर्सिंग–पैरामेडिकल कॉलेजों में होगा 10 हजार छात्र–छात्राओं का दाखिला, जल्द करे आवेदन।
देहरादून-(नितेश बिष्ट) एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से नर्सिंग–पैरामेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खबर सामने आई है कि इस बार प्रदेश के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में करीब 10 हजार सीटों पर छात्र–छात्राओं को दाखिले का मौका मिलेगा। एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से दाखिले की प्रक्रिया में पहले प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगा। इसके बाद परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। बता दे विवि की ओर से नर्सिंग एवं पैरामेडिकल में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अभ्यर्थियों को विवि की वेबसाइट www.hnbmu.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। विवि के कुलसचिव के प्रो. एमके पंत का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन 2 मई से शुरू हो गए हैं। संबंधित परीक्षा 10 और 11 जून को आयोजित कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सरकारी एवं निजी कॉलेजों में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के विभिन्न कोर्सों की करीब दस हजार सीटें हैं। काउंसिलिंग के दौरान संस्थानवार इनका ब्योरा दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट पर छात्र–छात्राएं संपर्क करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
