- बीएमएम कर्मियों के वेतन में 7500 रुपये की बढ़ोतरी
- ग्राम्य मंत्री गणेश जोशी के निर्देश के बाद विभाग ने बढ़ाया वेतन सातवें वेतनमान के एरियर बिल मुहैया कराने के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत ब्लाक मिशन मैनेजर (बीएमएम) के वेतन में प्रति माह 7500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब 35 हजार से बढ़ाकर वेतन 42,500 रुपये किया गया।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की निर्देश पर विभाग ने कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों दूर कर वेतन में बढ़ोतरी की गई है। मंगलवार को मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि आजीविका मिशन के तहत कार्यरत बीएमएम कर्मियों का वेतन बढ़ाया गया। विभागीय मंत्री ने लखपति दीदी योजना के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि चारधाम यात्रा रूट पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 122 आउटलेट लगाए गए हैं। मंत्री ने आदि कैलाश, कैची धाम भी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा, प्रदेश के 104 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। शीघ्र ही कार्य अवार्ड किया जाएगा। पीएमजीएसवाई योजना के तहत सड़कों के निर्माण में उत्तराखंड देश में नंबर वन है। बैठक में सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल समेत आदि मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
