- आज मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार
हल्द्वानी : मंगलवार को हल्द्वानी में भीषण उष्ण लहर चली। सुबह के समय गर्मी अपेक्षाकृत कम थी, मगर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे उष्ण लहर और तपिश बढ़ती गई। गर्म हवाओं के साथ धूल के गुबार भी उड़ रहे थे। इधर, मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का अनुमान सही साबित हुआ। अनुमान था कि हल्द्वानी में मंगलवार को भीषण उष्ण लहर चलेगी। दोपहर के बाद ऐसा ही हुआ। राहगीरों का सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया। गर्मी की वजह से हर कोई परेशान हो उठा। अपरान्ह तक भी लू के थपेड़े चल रहे थे। आमजन
के साथ-साथ जानवर भी गर्मी से परेशान दिखे। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने अनुमान जताया है कि मंगलवार की देर रात से हल्द्वानी समेत अन्य मैदानी इलाकों में मौसम परिवर्तन होगा। अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार को भी बारिश हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को बारिश हुई। धारचूला में 36.2 मिमी और मुनस्यारी में 21.4 मिमी बारिश हुई है। पहाड़ों में भी गुरुवार तक बारिश होने का अनुमान है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश 
