- देहरादून में जमीन बेचने के नाम पर चमोली के शख्स से ठगे 50 लाख रुपये, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
देहरादून- पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रॉपर्टी डीलर पर जमीन बेचने के नाम पर चमोली के शख्स से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित शख्स की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उधर, लक्सर में भी खनन माफियाओं ने ग्राम समाज की सरकारी जमीन खोद डाली।साथ ही आरबीएम भी उठाने का आरोप है।
दरअसल, चमोली निवासी हरीश चंद्र ने पटेल नगर कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि देहरादून में जमीन खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया। जिसने आमवाला तरला में एक प्लॉट दिखाया।पीड़ित हरीश चंद्र को प्लॉट पसंद आया. जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने पीड़ित को प्लॉट के मूल मालिक और उसकी पत्नी से मिलाया।बीती 14 जनवरी 2022 को दंपति से 36 लाख रुपए में प्लॉट का सौदा तय किया गया. पीड़ित हरीश चंद्र ने एडवांस 3 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए और उसके बाद 26 मार्च 2022 को 32 लाख रुपए ट्रांसफर किए। साथ ही आरोपियों ने 15 लाख रुपए नक्शा पास करवाने, कॉलम एंड फाउंडेशन, बाउंड्री बॉल समेत गेट के नाम पर लिए। वहीं, काफी महीने बीत जाने के बाद आरोपियों ने दाखिल खारिज और रजिस्ट्री नहीं कराई तो पीड़ित हरीश चंद्र ने खुद ही पटवारी को लेकर जमीन की जांच कराई. जांच के दौरान पता चला कि यह जमीन पर्ल एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित है. साथ ही हाईकोर्ट ने इस जमीन को बेचने पर साल 2015 से रोक लगाई है।
पटेल नगर कोतवाली प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पीड़ित हरीश चंद्र की तहरीर के आधार पर आरोपी देवेंद्र कुमार,पत्नी निधि गंगवार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
