देहरादून- उत्तराखंड में औषधि विभाग ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही दवाओं की जांच के आदेश दिए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अस्पतालों में दवाओं की जांच के लिए औषधि निरीक्षकों की अलग-अलग टीम गठित की गई हैं। अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बुधवार को इसके आदेश किए।
दरअसल, हाल में उत्तराखंड में बनी कुछ दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो गए थे। गतवर्ष रुड़की में नकली दवा निर्माण की फैक्ट्री भी पकड़ी गई थी। ऐसे में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी घटिया दवाओं की सप्लाई तो नहीं हो रही, यह जांचने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। ड्रग कंट्रोलर ने बताय कि सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही दवाओं की जांच और सैंपलिंग का निर्णय लिया गया है। औषधि विभाग ने गढ़वाल मंडल में एडीसी सुधीर कुमार और मनेंद्र राणा को जबकि कुमाऊं में एडीसी हेमंत नेगी और नीरज कुमार को यह जिम्मेदारी दी
गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है कि बाजार में कई ऐसी दवाएं बेची जा रही हैं जो दिखने में तो असली जैसी हैं पर वास्तव में उनमें दवा का कोई कंटेंट नहीं है। जग्गी ने बताया कि इसके चलते प्राइवेट मेडिकल स्टोरों में भी रैंडम जांच कर दवाओं की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद.. 
