weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून -(बड़ी खबर) 3 जून तक इन जिलों में बारिश के आसार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मैदानी क्षेत्रों में जहां गर्मी से हाल बेहाल है और पर्वतीय क्षेत्रों में बीच-बीच में हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं मौसम एक बार फिर बड़ा करवट लेने वाला है। जी हां मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 30 मई से 3 जून तक उत्तराखंड के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ समेत कुमाऊं के पर्वतीय जिलों एवं रुद्रप्रयाग ,टिहरी और पौड़ी समेत गढ़वाल मंडल के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका व्यक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हादसा या हत्या? कार में मिली टेंट कारोबारी की लाश, सिर-गले पर चोट के निशान से मचा हड़कंप

वहीं अगर बात करें मैदानी जिला हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले की तो हरिद्वार में बारिश का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है जबकि उधम सिंह नगर जिले में 2 जून तक आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्ति की गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ 30 मई तक पश्चिमी हिमालय में पहुंचने की उम्मीद है। जिसका असर 30 मई के बाद देखा जा सकता है। इस बीच चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में अनेक स्थानों पर 15 से लेकर 64 मिमी तक वर्षा हो सकती है। बारिश होने से मैदानी जिलों में उमस और लू से थोड़ी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : बीजेपी ऑफिस 'अपनों' ने ही खोला 'मोर्चा', कैबिनेट मंत्री से जताई नाराजगी, जानिये पूरा मामला
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें