देहरादून- जनपद हरिद्वार के शिवगढ़ और फूल गढ़ में शराब के सेवन से हुई मौत को लेकर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। वही पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने तत्काल प्रभाव से संबंधित थाना इंचार्ज को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि शराब जहरीली होने की पुष्टि हुई तो पुलिस आबकारी और हरिद्वार प्रशासन के कई अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है।
वही इस संबंध में जिलाधिकारी हरिद्वार ने बताया है कि ग्राम शिवगढ और फूलगढ में प्रथम दृष्टया प्रकरण जहरीली शराब सेवन का प्रतीत नहीं होता है। ग्राम पंचायत शिवनगर के मजरा शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़ एवं गोविंदगढ़ में किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने संबंधित कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर सभी शवों का पोस्टमार्टम करने एवं प्रकरण की विस्तृत जांच करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ग्राम शिवगढ़ में 01 व ग्राम फूलगढ़ में 03 व्यक्तियों की मृत्यु दिनांक १० /९/२२ हुई है। उक्त के संबंध में पूछताछ में पता चला है कि …१- बिरमपाल निवासी ग्राम शिवगढ़ उम्र लगभग 70 वर्ष बीमार होने व मदिरा का सेवन ना किया जाना प्रकाश में आया है।
२- अमरपाल निवासी ग्राम फूलगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष की मृत्यु दिनांक 09.9.2022 को हुई आपसी मारपीट के कारण होना प्रकाश में आया है जिसके संबंध में थाना पथरी में भी मुकदमा पंजीकृत है।
३- ग्राम फूलगढ़ में मनोज उम्र लगभग 40 वर्ष एवं ५-अरुण उम्र लगभग 38 वर्ष की मृत्यु अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण होना प्रकाश में आया है।
अब सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हैं मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
